कोहरे से भरे दिन में बसें नहीं मिलीं, इंतजार करते रहे यात्री, हाईवे जाम, सर्दी से भी लड़े सुरक्षाकर्मी

जालंधर| देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एनआईटी कैंप में पहुंचने के कार्यक्रम के दौरान विधिपुर से लेकर आदमपुर एयरपोर्ट तक हाईवे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उन्हें हवाई यात्रा से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचना था। सुरक्षा प्रबंधों के कारण जालंधर सिटी की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। पुलिस ने सभी बसों को सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दिया था, जबकि पीएपी चौक में बसों का ठहराव बंद कर दिया गया। बसें सीधे बस स्टैंड पहुंचीं, जिससे जो लोग चौक में बसें लेने के लिए खड़े थे, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान रामामंडी में सर्विस लेन पर बैरिकेडिंग की गई। दूसरी ओर घने कोहरे में सुरक्षा मुलाजिमों के लिए भी यह एक चुनौती रहा। कड़ाके की सर्दी में पुलिस फोर्स पूरे रूट पर डटी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *