जो जिस प्रकार कर्म करता है, परमात्मा वैसा ही फल देते हैं ः स्वामी मोक्षानंद

भास्कर न्यूज | जालंधरप्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम, थापरां मोहल्ला में शुक्रवार को माघ मास के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। मंदिर के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। हवन के बाद भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर मुख्य सेवादार गौरव थापर ने कहा कि वैदिक परंपरा में हवन केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि पूर्ण विज्ञान है। हवन कुंड में दी जाने वाली आहुतियों से निकलने वाला धुआं न केवल वायुमंडल के प्रदूषण और हानिकारक जीवाणुओं का नाश करता है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक विकारों को भी शांत करता है। उन्होंने कहा कि मंत्रों की ध्वनि और अग्नि की ऊर्जा मिलकर सकारात्मकता का संचार करती है। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने परिवार की सुख, समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *