लायंस क्लब जालंधर सेवक ने सड़क हादसों को लेकर जागरूक किया

जालंधर| लायंस क्लब जालंधर सेवक ने प्रधान रंजना शर्मा की अध्यक्षता में वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाकर सड़क हादसों से बचने को लेकर जागरूक किया। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से किए गए प्रोजेक्ट के तहत क्लब के सदस्यों ने वर्कशॉप चौक में ट्रक, ऑटो और समान उठाने वाली 100 से अधिक गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एएसआई जगविंदर सिंह ने बताया कि लायंस क्लब जालंधर सेवक ने धुंध के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए अच्छा प्रयास किया है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनमोहन कपूर, डॉ. राकेश शर्मा, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह जुनेजा, अशोक खोसला, नरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *