सागर| नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-7 रामलला वार्ड स्थित शिव स्थली कॉलोनी में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। शंकर मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच धार्मिक वातावरण निर्मित हुआ। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, न पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, पार्षद सरोज दिनेश दक्ष तथा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


