हरदा| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब वरिष्ठ नागरिक 1 मार्च को अयोध्या और वाराणसी की यात्रा करेंगे। पहले यात्रा 1 से 6 मार्च तक मां वैष्णो देवी के लिए तय थी। लेकिन भारी बारिश से कटरा से श्री माता वैष्णो देवी धाम रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। इसी कारण यात्रा का स्थान बदला गया। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने बताया सभी तहसीलदारों, जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देश दिए हैं ।


