हरदा| कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने कार्रवाई के आदेश दिए। आबकारी विभाग की टीम ने रामपुरा, नयापुरा, उंढाल, चिराखान, साल्याखेड़ी, करणपुरा, लोटिया, जामली दमामी, खेड़ीपुरा और टंकी मोहल्ला में दबिश दी। टीम ने 42 पाव देशी प्लेन शराब, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 560 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। जब्त माल की बाजार कीमत 64 हजार 910 रुपए आंकी गई।


