हरदा| संत श्री कालू बाबा मेले में हुई बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में छोटी हरदा और नीमगांव की बैलजोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। राजू जेवल्या और पूनम गीला की जोड़ी ने तेज रफ्तार और संतुलन से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्हें 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में खंडवा सहित आसपास के जिलों से बैलगाड़ी मालिक शामिल हुए। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपए राजू जेवल्या (छोटी हरदा) और रोहित सिरोही (भोनखेड़ी) की जोड़ी को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। विजेताओं को आयोजकों ने सम्मानित किया।


