खिलाड़ी पलक, प्रिंसी का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

हरदा| जिले की दो खो-खो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया, हरदा की पलक उइके और प्रिंसी उइके का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पलक उइके 58वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता तेलंगाना के काजीपेट में होगी। वहीं प्रिंसी उइके का चयन अंडर-14 शालेय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के टेकरी में होगी। इस उपलब्धि पर कोच मोनिका मेहता, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, सलमा खान समेत अन्य ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *