किसान को 1 किलो टमाटर के मिले 14 रुपए, बिक्री 40 तक

मौसम सर्दी का है, इसलिए इन दिनों टमाटर की मांग ज्यादा है। चूंकि लोकल टमाटर की आवक कम है, इसलिए दूसरे शहर, प्रदेश से सप्लाई हो रही है। बात यदि टमाटर पैदा करने वाले किसानों को मिलने वाले और ग्राहक के भाव की करें तो इसमें जमीन आसमान का अंतर है। आरोन के किसान अनिल चौहान ने लगभग 300 किलो टमाटर थोक मंडी भेजा। उन्होंने कहा कि भाव मिला 25 किलो की क्रेट का 350 रुपए। मतलब एक किलो के 14 रुपए। वहीं सब्जी विक्रेता कप्तान सिंह ने कहा कि भाव कुछ दिन से 40 रुपए चल रहे हैं। सब्जी विक्रेता फूल सिंह ने कहा कि गांव से शहर टमाटर आने पर ट्रांसपोर्ट खर्च, थोक खरीदार-विक्रेता का कमीशन 6-7 रुपए किलो तक बढ़ जाता है। इसके बाद खैरिज और फुटकर बिक्री के भाव में अधिक अंतर रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *