मनासा में आज डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल:जीबीएस वायरस को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक; इलाज और रोकथाम पर चर्चा

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज शनिवार को मनासा का दौरा करेंगे। वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री के रूप में जीबीएस वायरस की रोकथाम और प्रभावितों के उपचार के संबंध में एक बैठक लेंगे। डिप्टी सीएम सुबह 10 बजे भोपाल से एयरक्राफ्ट से प्रस्थान कर 10:45 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से मनासा के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:30 बजे रेस्ट हाउस मनासा में बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद रीवा रवाना होंगे डिप्टी सीएम दोपहर 12:45 बजे डिप्टी सीएम मनासा से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचकर स्टेट प्लेन से रीवा जिले के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि नीमच जिले के मनासा में जीबीएस वायरस के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस बीमारी से दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य प्रभावितों का उपचार जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लिए भोपाल और उज्जैन से विशेषज्ञों की टीम लगातार सर्वे कर रही है। शुक्रवार को उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने भी मनासा का दौरा किया था। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की घर-घर सर्वे टीम और जीबीएस स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर भी उनके साथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *