दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से जनता की समस्या और शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं गंदगी के ढेर लगे हैं, कहीं सड़क पर बहता पानी कीचड़ में तब्दील हो चुका है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 84 से गौरव ने बताया कि नाहरसिंह बाबा मंदिर के पास घाट की गुणी स्थित कॉलोनी में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ है। इसमें कई बार छोटे बच्चे गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। यह गड्ढा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। वार्ड नंबर 26 से विजय सिंह ने शिकायत की कि हातोज इलाके की उनकी गली में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। साथ ही कचरा उठाने वाला वाहन भी गली में नहीं आता, जिससे वहां कचरे का ढेर लग गया है। पानी की कमी और गंदगी से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 116 बाबू का टीबा, चैनपुरिया हरिजन बस्ती में सरकारी डिस्पेंसरी के पास पिछले 20 दिनों से कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड नंबर 143 व्यास कॉलोनी से परवेज खान ने बताया कि इलाके में चार दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है। नालियां भी चोक पड़ी हैं। प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं वार्ड नंबर 100 से नमन ने बताया कि उनकी गली में लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। कचरा उठाने वाले कर्मचारियों से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। लगातार सामने आ रही इन शिकायतों से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 2.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 3.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या 5.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 6.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 7.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 8.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस 9.जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट:जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल 10.जयपुर में टूटे चेंबर, सड़कों पर कचरे से जनता परेशान:बिजली कटौती भी बनी समस्या, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई शिकायतें


