भरतपुर में रीट परीक्षा आज 52 केंद्रों पर आयोजित:एक पारी में 15144 अभ्यर्थी शामिल, सुबह 9 बजे बंद हुए केंद्रों के गेट

भरतपुर जिले में शनिवार को रीट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर 15,144 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा एक ही पारी में कराई जा रही है। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई, जबकि 9 बजे सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। 52 परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन रीट परीक्षा के लिए भरतपुर जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 43 प्राइवेट और 9 सरकारी स्कूल शामिल हैं। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए। 15144 अभ्यर्थी दे रहे हैं परीक्षा आज की परीक्षा में कुल 15,144 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए हर सरकारी स्कूल केंद्र पर एक और प्राइवेट स्कूल केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए। 9 सतर्कता दलों की लगातार निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 9 सतर्कता दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक सतर्कता दल में एक RAS अधिकारी, एक RPS अधिकारी और शिक्षा विभाग का एक अधिकारी शामिल है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं। वीडियोग्राफी से रखी गई हर गतिविधि पर नजर हर परीक्षा केंद्र पर दो वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए। एक वीडियोग्राफर ने गेट पर अभ्यर्थियों की एंट्री की वीडियोग्राफी की, जबकि दूसरे ने वीक्षक रेंडमाइजेशन, प्रश्न पत्र खोलने और पैक करने की प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया। कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश अभ्यर्थियों की गहनता से जांच की गई। कलावा या किसी भी तरह की मेटल की वस्तु पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को उसे निकालने के बाद ही प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिली। सर्दी और कोहरे के बीच लगीं लंबी लाइनें आज सुबह कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइनों में खड़े नजर आए। अधिकतर अभ्यर्थी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए थे। आगे तीन दिन दो पारियों में होगी परीक्षा प्रशासन के अनुसार 18, 19 और 20 जनवरी को रीट परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *