अलवर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का असर जारी:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज,19 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे

अलवर जिले में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार की सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शीत लहर का प्रभाव अभी भी कायम है। तापमान जमाव बिंदु के आसपास होने की वजह से पूरे दिन ठंड का असर महसूस हो रहा है। जिले के कई हिस्सों में फसलों पर ओस की परत जमी दिखाई दी। हालांकि, अच्छी बात यह है कि पूरे दिन जिले में कोहरा नहीं छाया,सुबह धूप निकलनी इसके बावजूद शीतलहर के चलते ठिठुरन कंपकंपी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि फिलहाल सर्दी अपने चरम पर है और आने वाले दिनों में भी ठंड से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। इसी कारण रात के समय ठंड ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अलवर जिले में 19 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और सुबह व देर रात के समय कोहरे की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *