गौशाला में शेड निर्माण के लिए 21 हजार देने की घोषणा

भास्कर न्यूज | बालोद स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के गायन तथा गौ माता के पूजन एवं उन्हें गुड़ खिलाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा सूत की माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला अध्यक्ष समीर गुप्ता ने की। उन्होंने गौशाला के उद्देश्यों एवं गौ-सेवा के महत्व को बताया। संस्था के सचिव विनय सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गौशाला के संचालन, गतिविधियों एवं वित्तीय पारदर्शिता की जानकारी दानदाताओं के समक्ष रखी। गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। डीएस देशमुख ने अपनी पत्नी गीतादेवी की स्मृति में गौशाला में शेड निर्माण के लिए 21 हजार की राशि देने की घोषणा की। वहीं ताराचंद सांखला, वेलजी भाई पटेल एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष हरीश सांखला ने भी अतिरिक्त शेड निर्माण में सहयोग करने की सहमति जताई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू, वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप जैन, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आरडी दास, डॉ. एवी महेश्वर, जगदीश देशमुख ने गौ-माता की महिमा, गौ-पालन के स्वास्थ्य लाभ तथा इसके आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार रखे। निस्वार्थ सेवा देने वाले गौ सेवाकों का सम्मान किया समारोह में वर्षभर निस्वार्थ सेवा देने वाले चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिहारे, डॉ. टीडी देवांगन, डॉ. पीएल साहू एवं डॉ. अभिषेक मिश्रा सहित नगर के सक्रिय गौ सेवकों का सम्मान किया गया। संस्कारशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गौ-आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मुकेश जैन, विमल भंसाली, दिनेश तापड़िया, राज सोनी, संजीव जैन, छोटेलाल चंद्राकर, तरुण बढ़तिया, बसंत शर्मा, जगदीश भाई पटेल, रवि टुवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता धीरज उपाध्याय व आभार प्रदर्शन संतोष कृदत्त ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *