अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पूरे देश में समान रूप से लागू किया जाए

बालोद| अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण व्यवस्था को देश के सभी राज्यों में समान रूप से पूर्णतः लागू किए किया जाना चाहिए। अलग-अलग राज्यों में आरक्षण के प्रावधानों में असमानता होने के कारण ओबीसी समाज को उसका पूरा अधिकार नहीं मिल पा रहा है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों के अनुसार ओबीसी वर्ग को शिक्षा, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन कई राज्यों में आरक्षण की सीमा और क्रियान्वयन में भिन्नता के चलते समाज के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक समान नीति बनाकर ओबीसी आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि सामाजिक न्याय त हो सके। -राधेश्याम साहू, बालोद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *