बालोद| जिले के विकासखंड मुख्यालय डौंडी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी केन्द्र डौंडी में अब तक 1266 किसानों द्वारा 53 हजार 144 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 13 करोड़ 58 लाख 33 हजार रुपए से अधिक है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। शेष बचे किसानों से शत-प्रतिशत धान खरीदी करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र डौंडी अंतर्गत शामिल गांवों के 907 किसानों द्वारा 315.48 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।


