बालोद| शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र मधु चौक पर पिछले लगभग बीस दिनों से अधूरी पड़ी नाली निर्माण कार्य नागरिकों और व्यापारियों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। अधूरी नाली के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के गिरने या दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका लगातार बनी हुई है। रात के अंधेरे में दुर्घटना की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। पर्याप्त बैरिकेडिंग, संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। अधूरी नाली का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए । यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। -उमेश सेन, बालोद


