आमनदुला | ग्राम पंचायत आमनदुला में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा की वाचिका अर्चना हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई, जबकि शुक्रवार को गौकरण ख्यान एवं कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शनिवार को कपिल अवतार एवं ध्रुव चरित्र, रविवार को प्रह्लाद चरित्र, सोमवार को वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। मंगलवार को श्रीकृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, बुधवार को रुक्मिणी विवाह, तथा गुरुवार को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष की कथा संपन्न होगी। इस आयोजन का सफल संचालन चंद्रा परिवार द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।


