तांदुला नदी में चली रामजी की नाव, भक्तों ने लगाए जयकारे

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को भक्त गुहा निषाद जयंती पर बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर स्थित तांदुला नदी में त्रेतायुग की झलक दिखी। यहां नाव से गंगा पार कराते राम को चलित झांकी के रूप में दिखाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। तहसील निषाद समाज ने भगवान राम की झांकी निकाली। तांदुला नदी में राम, लक्ष्मण, सीता बने बच्चों को केंवट ने नाव से पार कराया। इसके पहले सामाजिक कार्यक्रम हुआ। समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समाज में खर्चीली शादियांे को रोकने के उद्देश्य से एक जोड़े का आदर्श विवाह कराया गया। तांदुला नदी किनारे खाली जमीन पर 20 लाख रुपए की लागत से पचरीकरण के लिए भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा 10 लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण होगा। इसके लिए भी भूमिपूजन हुआ। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, निषाद समाज के तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार निषाद, भाजपा प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने शिक्षा, एकता, अनुशासन पर जोर दिया। सीजी बोर्ड मेरिट में आने पर 10 हजार देने की घोषणा मुख्य अतिथि मटियारा ने शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। यशवंत जैन ने समाज के बच्चे अगर 10वीं व 12वीं बोर्ड मेरिट लिस्ट में आते है तो 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने घोषणा किया। राकेश यादव ने भी शिक्षा संंबंधित बातें कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, स्काउट गाइड के जिला आयुक्त व पूर्व नपाध्यक्ष राकेश यादव, जपं अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जिला मंत्री सुरेंद्र देशमुख, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष हरिश सांखला आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *