गाइडलाइन दर: बालोद शहर में प्रति हेक्टे. जमीन का बाजार मूल्य एक साल में 94 लाख रुपए बढ़ा

भास्कर न्यूज | बालोद जमीन का बाजार मूल्य तय होने के डेढ़ माह बाद 2025-26 की गाइडलाइन दर बालोद उप पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी किया है तो आप भी गया है। जिसके अनुसार मुख्य मार्ग पर स्थित प्रति हेक्टेयर (कृषि भूमि) के लिए दर एक करोड़ 75 लाख रुपए और 50 मीटर बाद एक करोड़ रुपए तय किया गया है। 2019-20 से लेकर 2024-25 तक जारी गाइडलाइन के अनुसार बालोद मंे सभी किस्म की भूमि के लिए मुख्य मार्ग में होने पर प्रति हेक्टेयर दर 80 लाख 79 हजार 300 रुपए तय किया गया था। इस लिहाज से पहले की तुलना में जमीन का दाम प्रति हेक्टेयर 94 लाख रुपए बढ़ा है। वहीं नगर पालिका बालोद के 20 वार्डों में प्रति वर्ग मीटर जमीन के मूल्य में 20% तक इजाफा हुआ है। प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुख्य मार्ग और 20 मीटर बाद जमीन के मूल्य में 9 हजार रुपए का अंतर है। जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे, उप पंजीयक वेदप्रकाश के अनुसार नपा बालोद के वार्ड एक में बालोद-लोहारा मार्ग, पाररास बघमरा बाइपास मुख्य मार्ग में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 15500 रुपए और हेक्टेयर दर (कृषि भूमि) 1.75 करोड़ रुपए तय किया गया है। वहीं मुख्य मार्ग से अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय किया गया है। वार्ड 13 में आमापारा बस्ती, शांतिनगर वार्ड सीमा तक जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 12 हजार और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 14,15 में दुर्ग-दल्ली मार्ग में जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 17 हजार और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 16 में दल्ली चौक से जयस्तंभ चौक, दुर्ग-दल्ली मार्ग में जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 17 हजार और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 16, 17 जयस्तंभ चौक से खरखरा केनाल प्रति वर्ग मीटर दर 12 हजार और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 18 में जयस्तंभ चौक से लोहारा रोड में जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 15500 और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 19 और 20 में बालोद-लोहारा मार्ग में जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 15500 और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय किया गया है। पाररास से खैरतराई मार्ग में प्रति वर्ग मीटर दर 12000 रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़ रुपए तय किया गया है। अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय किया गया है। वार्ड 2 में बालोद-लोहारा मार्ग, लोहारा-राजनांदगांव रोड से शिव मंदिर तक मुख्य मार्ग में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 15500 रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 6500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 3 में सदर रोड, बघमरा बाईपास तिराहा से पड़कीभाट तक मुख्य मार्ग में स्थित जमीन का प्रति वर्ग मीटर दर 14500 और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 6500 तय है। वार्ड 4 में सदर बघमरा रोड, हीरापुर मार्ग में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 15500 रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़ तय किए गए हैं। दुर्ग-दल्लीराजहरा मार्ग से लगी जमीन ज्यादा महंगी वार्ड 11 में दुर्ग-दल्लीराजहरा मार्ग में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 17 हजार रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 7500 और हे. दर एक करोड़ तय है। वार्ड 12 में दुर्गा मंदिर से सदर रोड में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 14500 रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 7500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है। वार्ड 12 में दुर्ग- दल्लीराजहरा मार्ग में स्थित जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर दर 17 हजार रुपए और हेक्टेयर दर 1.75 करोड़, अंदर के लिए प्रति वर्ग मीटर 7500 और हेक्टेयर दर एक करोड़ तय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *