जयंती पर बिलासा देवी के योगदान को सराहा

नरियरा | नगर पंचायत नरियरा में छत्तीसगढ़ की वीरांगना महारानी बिलासा देवी केवटिन की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाई गई। यह आयोजन मछुवारा बिलासा कल्याण समिति द्वारा बिलासा कोचिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में केवट समाज, नगर के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने माता बिलासा देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया और उनके शौर्य, त्याग और सेवा भावना को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि माता बिलासा देवी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की प्रतीक हैं। वे मछुआरा समाज की बेटी थीं, जिन्होंने अपने साहस, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व से इतिहास की धारा मोड़ दी। वक्ताओं ने बताया कि माता बिलासा देवी को पूरे छत्तीसगढ़ और बिलासपुर संभाग में “केवटिन माता” के रूप में पूजा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *