पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत:5 साल से यूपी से आकर अलवर के MIA में फैक्ट्री में काम करता था

अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गुन्दपुर रोड के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक विनोद कुमार (25) निवासी अटा यूपी के परिजनों ने बताया कि वह 5 साल से पहले यूपी से अलवर आकर उद्योग नगर थाना क्षेत्र में तेल मिल में कार्य करने लगा था। युवक कमरे से पैदल-पैदल कंपनी में जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ मुन्ना सिंह का कहना है कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। युवक अविववाहित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *