पेंच बफर जोन में युवक पर बाघ का हमला, मौत:छिंदवाड़ा में रात को घर से बाहर निकला था, झाड़ियों से निकलकर बाघ ने कर दिया हमला

छिंदवाड़ा के पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। मृतक राजकुमार कहार (36) पुत्र सीताराम कहार, गुमतरा गांव के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजकुमार किसी आवश्यक काम से रात के समय घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना बाघ से हुआ और अचानक हुए हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बाघ की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है और आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग भी प्रभावित हैं, और वन विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। गांवों में दहशत, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले की घटना के बाद गुमतरा और आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत का कारण बाघ का हमला माना जा रहा है। ग्रामीणों ने रात के समय आवाजाही पर रोक लगाने और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बफर क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वन विभाग ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय जंगल या बफर क्षेत्र की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को दें। 17 दिन पहले भी किया था बाघ ने हमला पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे इलाकों में 31 दिसंबर को भी बाघ ने हमला किया था। जानकारी के अनुसार किशनपुर खमरा निवासी बलराम डेहरिया सुबह करीब 6 बजे अपने खेत में पानी की मोटर चालू करने गए थे। खेत के पास झाड़ियों में बाघ पहले से छिपा बैठा था। जैसे ही बलराम वहां पहुंचे, बाघ ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *