वार्ड क्रमांक 13 के पनवाड़ी मोहल्ले में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने और पानी निकासी में दिक्कत के कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे परेशान वार्डवासियों ने गंदगी और बदबू से निजात पाने के लिए हंगामा किया। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। सीवरेज लाइन के चैंबर जाम होने और नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर जमा इस पानी से भीषण बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद मुजीद कुरैशी ने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले 6-7 सालों से चल रहा है, तभी से शहरवासी सीवेज संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि कंपनी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रही है। कुरैशी के अनुसार, पानवाड़ी के वार्ड 13 में लगभग 1800 से अधिक लोग रहते हैं, जो पिछले कई दिनों से सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण चैंबरों से ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी से परेशान हैं। इस समस्या के बारे में प्रशासन के उच्चाधिकारियों और सीवरेज कंपनी के प्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। सड़कों पर कीचड़ फैलने से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। गंदा सीवरेज रुकी होने के कारण ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है।
गंदा पानी सड़कों पर फैला होने के कारण मच्छर आदि पनपने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। रहवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ओवरफुल और बंद चेंबरों के कारण हो रही गंदगी से बदबू और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, और लोग गिरने से चोटिल भी हो रहे हैं। वहीं मंदिर भी सामने है। गंदे पाव से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। ज्योति सावले ने बताया कि हमारे वार्डो में सिवरेज के चैंबर बनाएं गए हैं। इनका कोई मतलब नहीं है। चैंबर ओवर फूल हो गए हैं। गंदा पानी घरों में जा रहा है। पुरानी नालिया थी उन्हें भी बंद कर दिया गया है। जिससे समस्या ज्यादा बढ़ गई है। इस गंदे चैंबर के पास ही पानी का हेडपंप है। जिससे लोग पानी पीते हैं। यही दूषित पानी इस हेडपंप में मिल जाएगा तो इसका जवाबदार कौन होगा। मेज़मिन खान ने बताया कि वार्ड 13 में सिवरेज के चैंबरों के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। पुरानी नालिया बंद कर दी गई है। समस्या बढ़ते जा रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चैंबर ओवर फूल हो गए हैं। गंदा पानी घरों में जा रहा है। सिवरेज के जो चैंबर बने हैं। ये सभी छोटे और घटिया है। इससे हमेशा दिक्कत होगी। राजेन्द गोले ने बताया कि समस्या बढ़ते जा रही है। अभी नगर पालिका से करीब दो लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण किया गया था। उक्त नाली के अंदर सिवरेज कंपनी ने अपनी निकासी की पाइपलाइन डाल दी है। नाली पूरी बंद कर दी जिसके कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। सिवरेज कंपनी अपनी मर्जी से बिना सोचे समझे काम कर रही है। जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवेज कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड 13 से लीकेज की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज ही कंपनी के कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा। कुछ चैंबर ओवर फूल हो गए हैं। यह 95 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना 2018 में शुरू हुई थी। काम में देरी के कारण 2022 तक दो कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। वर्तमान में एक नई कंपनी 2023 से इस परियोजना पर काम कर रही है।


