फूल सिंह बरैया के बयान पर सियासी घमासान:प्रदेशभर में पुतला दहन आज, विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के “खूबसूरत महिला को देखकर मन विचलित होता है” बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। महिला मोर्चा ने ऐलान किया है कि आज पूरे प्रदेश में फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया जाएगा। अश्विनी परांजपे ने इस बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह विधायक की घटिया और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और कांग्रेस नेताओं की सोच को उजागर करते हैं। राहुल गांधी से सीधा सवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा,“ऐसे व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी से कब निष्कासित किया जाएगा? आज राहुल गांधी इंदौर में हैं। मैं उनसे सीधा सवाल पूछती हूं कि जो नेता महिलाओं के प्रति ऐसी मानसिकता रखते हैं, क्या उनके लिए कांग्रेस पार्टी में जगह होनी चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की महिलाएं राहुल गांधी से जानना चाहती हैं कि बरैया जैसे नेताओं पर कार्रवाई कब होगी और महिलाओं को ऐसे अपमानजनक बयानों से न्याय कब मिलेगा। अन्य विवादित बयानों का भी जिक्र अश्विनी परांजपे ने फूल सिंह बरैया के हालिया एक अन्य बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने एससी-एसटी समाज को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने कहा कि बरैया समाज को बांटने का काम कर रहे हैं और उनकी मानसिकता समाज विरोधी है। उन्होंने कहा,“उन्हें समझना चाहिए कि पूरा भारत एक है और आदिवासी समाज भी हिंदू समाज का अभिन्न हिस्सा है।” कड़ी कार्रवाई की मांग भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से ऐसे विवादित और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, नारी शक्ति चुप नहीं बैठेगी। इसी क्रम में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *