शाजापुर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत:महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल

शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बजाना जोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र की डायल 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 में पदस्थ पायलट विजय और प्रधान आरक्षक पवन शर्मा ने घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में ईश्वर सिंह, बच्चा मयंक और महिला मंजू शामिल हैं। ये सभी उमरियाताज से अपनी बाइक पर सवार होकर उज्जैन जिले के घटिया घोसला के पास स्थित गांव टुकराल जा रहे थे। दूसरी बाइक पर शाजापुर निवासी साजिद सवार था, जो अपने घर शाजापुर लौट रहा था। बजाना जोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि सभी घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *