टोंक में बढ़ा तापमान, फसलों के नुकसान की आशंका:न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरा, गेहूं-सरसों की फसल पर पड़ेगा असर

जिला मुख्यालय समेत जिले भर में एक बार फिर मौसम बदला हैं । रात के समय सप्ताह भर बाद थोड़ी गलन बढ़ी है। इससे न्यूनतम तापमान एक ही रात में दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं दिन के समय धूप में तेजी बढ़ने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है। विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम का असर फसल पर हुआ तो खराबे की भी आशंका बनी रहेगी। जिले भर में बदले मौसम के चलते शनिवार को सुबह से ही धूम में तेजी का एहसास हो रहा है। इससे आठवें दिन शनिवार को को भी मौसम साफ रहा। रात के समय करीब सप्ताह भर से अधिक दिनों के बाद मौसम का मिजाज पलटा है। बीती रात सर्दी का असर बढ़ गया। इससे लोगों को सर्दी का एहसास पहले के मुकाबले ज्यादा हुआ। इसके चलते लोगों को रात के समय फिर से ज्यादा ऊनी कोड पहनने पड़े। इस बदले मौसम के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बने हुए है। जबकि न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे से दो डिग्री गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस रहा है। मोयला रोग लगने की संभावना मौसम में थोड़ा बदलाव होने के साथ ही फसलों की पैदावार प्रभावित होने के आसार बने हुए है। धूप में तेजी और ज्यादा आती है तो सरसों की फसल मोयला रोग की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा गेहूं की पांडव बढ़ने के लिए अभी रात के ओस पड़ना ज्यादा उपयुक्त है। लेकिन जिस तरह से अभी से ही धूप में तेजी बढ़ती जा रही है,उससे फसलों की पै

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *