तातापानी महोत्सव में जेबकतरे की पिटाई…VIDEO:पर्स चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा

बलरामपुर-रामानुजगंज के तातापानी महोत्सव में एक जेबकतरा पकड़ा गया। 15 जनवरी को पर्स चोरी का प्रयास करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर्स चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, जिसने बीच-बचाव का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। तातापानी चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *