तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दो दिन तक उसका शव फंदे पर लटका रहा। यहां तक कि पड़ोसियों और मकान मालिक तक को इसकी जानकारी नहीं लगी। बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ। 14 जनवरी को युवती की मां से आखरी बार बात हुई थी। शुक्रवार रात को युवती का शव बाहर निकाला है। युवती पहले बैंक में काम करती थी, जहां से उसने नौकरी छोड़ दी थी। डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने युवती का मोबाइल कस्टडी में ले लिया है, जिसकी जांच की जाएगी। तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय उमंग पिता मालती प्रजापति मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह कुछ सालों से इंदौर के गणेश नगर में किराए से रह रही थी। उसके घर में उसके माता-पिता व छोटी बहन है। पिता भोपाल में व्यापार करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भोपाल से माता-पिता व अन्य परिजन इंदौर पहुंचे। एमवाय अस्पताल में उसका पीएम कराया जा रहा है। परिजन ने बताया कि शव को भोपाल ले जाया जाएगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मां से कहा था बाद में बात करूंगी
परिजन ने बताया कि 14 जनवरी को उमंग की मां से आखरी बार बात हुई थी। ये भी बताया जा रहा है कि उस वक्त वह नाराज थी, जिस पर उसने मां से कहा था कि वह बाद में बात करेगी। इस पर छोटी बहन ने भी मां से कहा था कि दीदी से बाद में बात कर लेना। मगर उसके बाद मां की बेटी से बात ही नहीं हो पाई। संभवत: 14 जनवरी को ही उसने सुसाइड कर दिया। दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली थी युवती
दो दिन से युवती कमरे में से बाहर नहीं आई थी। ना तो पड़ोसियों ने उसे दिखा और ना ही मकान मालिक ने। वहीं परिवार के लोगों ने उसे शुक्रवार को कॉल किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। वे कमरे पर पहुंचे तो उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। वहीं जानकारी मिलने के बाद भोपाल से भी परिवार के लोग इंदौर आए। परिजन ने बताया कि वह एक बैंक में काम करती थी। जहां पर काम को लेकर वह तनाव में थी। इसके चलते उसने कुछ समय पहले नौकरी भी छोड़ दी थी। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 2 महीने की गर्भवती युवती ने सुसाइड किया भोपाल के न्यू कबाड़खाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो महीने की गर्भवती थी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि पति से विवाद चल रहा है। उसने कहा था कि वह दो दिनों से खाना नहीं खा रही है, सास उसे प्रताड़ित करती हैं, ताने मारती हैं और दहेज में कुछ नहीं लाने पर कोसती हैं। उसने यह भी कहा कि कोई उसका साथ नहीं दे रहा है और “मैं जा रही हूं।” इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। बाद में परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।पूरी खबर पढ़ें


