खैरथल में हेमू कालाणी शहीदी दिवस पर होंगे कार्यक्रम:भारतीय सिंधु सभा ने झूलेलाल मंदिर में की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

खैरथल में अमर बलिदानी हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम होंगे। जिनकी तैयारियों को लेकर भारतीय सिंधु सभा खैरथल और पूज्य सिंधी पंचायत की बैठक हुई। ये बैठक झूलेलाल मंदिर में हुई, जिसमें 21 जनवरी को हेमू कालाणी चौक पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं और समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, आगामी 7 और 8 फरवरी को अलवर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन पर भी चर्चा की गई। खैरथल से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने हेमू कालाणी जैसे बलिदानियों के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समाज का दायित्व है। बैठक में भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *