दौसा में नियम विरुद्ध बालवाहिनी संचालन पर सख्ती:CCTV की निगरानी में करना होगा बच्चों का परिवहन; सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना की हिदायत

दौसा में शनिवार जिला स्तरीय बाल वाहिनी की मीटिंग एएसपी व संयोजक हेमंत कलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाल वाहिनियों की कार्य योजना के संबध में जानकारी देकर शत प्रतिशत पालना पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज, एडीईओ प्रारम्भिक तेजकरण शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज सचिन शर्मा स्कूलों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इन बिंदुओं पर हुई चर्चा बैठक में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को भी निर्देश दिए कि उनके सम्बद्ध जिले की सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर अधीन आने वाले स्कूलों को कोर्ट के आदेश की अक्षरशः पालना के लिए पाबंद किया करने और स्कूलो में जाकर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *