ग्वालियर में सनातन सेना अध्यक्ष का ऐलान:फूल सिंह बरैया का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई जाएगी

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का मुंह काला करने और जूतों की माला पहनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया जहां भी दिखेंगे, उनके साथ ऐसा किया जाएगा। यह घोषणा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के एक विवादित बयान के विरोध में की गई है। उनके बयान को लेकर हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है, और वे बरैया का मुंह काला करने की तैयारी में हैं। भगवती प्रसाद शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि फूल सिंह बरैया का असली नाम ‘झूठा सिंह बरैया’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म को बदनाम करना कांग्रेस का एक एजेंडा है। शुक्ला ने यह भी कहा कि बरैया का बयान किसी विशेष समाज के लिए नहीं है, बल्कि यह महात्मा फुले और अहिल्या देवी होलकर जैसी शख्सियतों को लक्षित करता है, जिन्होंने सनातन धर्म के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और शिव की स्थापना की। उन्होंने बरैया पर इन महानुभावों को कलंकित करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय सनातन सेना ने मांग की है कि कांग्रेस फूल सिंह बरैया को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त करे। शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है, तो इस बयान को पूरी कांग्रेस का बयान माना जाएगा। शुक्ला ने आगे कहा कि यदि बरैया माफी नहीं मांगते हैं, तो राष्ट्रीय सनातन सेना जल्द ही उनका मुंह काला कर, जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाएगी और जूते मारेगी। ये खबर भी पढ़ें… डिप्टी सीएम का फूल सिंह बरैया पर पलटवार दतिया के भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में राजेंद्र शुक्ल ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर दो टूक बात कही और ऐसे बयानों को खतरनाक मानसिकता का परिचायक बताया।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *