देवास में कांग्रेस ने इंदौर भागीरथपुरा घटना पर दिया धरना:जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की रखी मांग

देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना और पानी की गुणवत्ता के आंकड़ों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मंडूक पुष्कर तालाब के समीप दो घंटे तक धरना दिया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना के संदर्भ में यह धरना दिया गया था। उन्होंने मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, पीड़ितों को न्याय मिले और उन्हें एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल के कारण लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस बड़ी चूक के लिए जिम्मेदारों को सजा देने की मांग की और पूरी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। गौतम ने सवाल उठाया कि जो इंदौर शहर स्वच्छता में देश में नंबर वन आता है, यदि वह शुद्ध पानी नहीं पिला पा रहा है, तो क्या उसे ‘दो नंबर’ तरीके से स्वच्छ शहर बनाया गया है? उन्होंने कहा कि इस धरने और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वे ‘सोई हुई सरकार’ को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *