सीतापार के विद्यालय में लगाया गया बाल मेला

हतबंध | शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सीतापार में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बाल मेला 2026 का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा चाइनीस पकोड़ा, भेल, फ्रेंच फाइड, गुपचुप, छोले चना, पूडी सब्जी, बड़ा, आलू पकोड़ा, गुलाब जामुन, पोहा, लड्डू, भजिया इत्यादि व्यंजनों का स्टॉल लगाकर खरीदी एवं बिक्री कर कार्यक्रम का आनंद लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंजू बबलू पटेल जनपद सदस्य, कुंती अकबर साहू सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों, शाला के प्रभारी प्रधान पाठक दुर्गेश कुमार दुबे, शिक्षक प्रीति टंडन, संतोषी ध्रुव, भारती ध्रुव, प्रमिला जायसवाल, शशिप्रभा पाठक एवं ताम्रध्वज साहू की अहम योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *