पीसांगन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार भागीरथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम फर्जी शिकायतों के आधार पर मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम दो जगह होने, मतदाता की मृत्यु होने या अन्यत्र निवास करने की स्थिति में नाम हटाए जा रहे हैं, जिसे नियमानुसार सही बताया गया है। ज्ञापन मे आरोप लगाया है कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र मे कई जगह मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरे जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करना है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विपक्षी दल द्वारा कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए नियमों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि ऐसे सभी नियम विरुद्ध आवेदनों पर कोई संज्ञान न लिया जाए और नियमानुसार ही कार्रवाई की जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाजवंती डांगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र नरुका, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पेमाराम फामड़ा, मंडल अध्यक्ष उगमचंद कुमावत, पंचायत समिति सदस्य निर्मला डांगी, ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष इंद्र प्रकाश नागवाण, राजेश्वर व्यास, कानाराम धनजा, मोहम्मद रफीक, इब्राहिम देशवाली, सगीर अहमद, सुभाष नागवान, नीलकंठ पारीक, मो अली कुरैशी, सलीम मंसूरी, मेहबूब बहलीम, सोनू जटोलिया, सतीश बकोलिया, विक्रम रावत, बुधासिंह समरथ पुरा, सिकंदर मंसूरी, रमेश गुर्जर, पप्पू लाल गुर्जर, इरफान साहिल और मेहरबान मंसूरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


