मुल्लांपुर दाखा में बस की चपेट में आया बुजुर्ग:मौके पर मौत, कंडक्टर बोला- अचानक दूसरी तरफ मोड़ी साइकिल

लुधियाना में मुल्लांपुर-बरनाला मार्ग पर गांव हिसोवाल के नजदीक महल मुबारक पैलेस के प्राइवेट बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वह साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक अपनी साइकिल दूसरी तरफ मोड़ दी, जिसके बाद टक्कर हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी और थाना सुधार के इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एमएचटी प्राइवेट कंपनी की बस लुधियाना से बरनाला की ओर जा रही थी। जब बस महल मुबारक पैलेस के पास पहुंची, तभी एक साइकिल सवार बुजुर्ग अचानक बस के सामने आ गया और उसकी चपेट में आ गया। बस के कंडक्टर तरविंदर सिंह ने बताया कि जब बस पैलेस के नजदीक पहुंची, तो सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने अचानक अपनी साइकिल दूसरी तरफ मोड़ ली। ड्राइवर और स्टाफ ने बुजुर्ग को बचाने की पूरी कोशिश की। इसी प्रयास में बस सड़क किनारे कच्चे में खड़े एक पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराने के कारण बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *