राजसमंद में विराट हिंदू सम्मेलन:सनातन संस्कृति संरक्षण के संकल्प लेंगे, 2100 मंगल कलश के साथ निकलेगी शोभायात्रा

राजसमंद में सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ रविवार को जिला मुख्यालय पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएंगा। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। द्वारकेश बस्ती क्षेत्र को केसरिया ध्वजों और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कलश-शोभायात्रा निकलेगी आयोजन की पूर्व संध्या पर आयोजन समिति के सदस्यों ने द्वारकेश वाटिका पहुंचकर विशाल पंडाल, मंच सज्जा, अतिथि सत्कार, बैठक, सुरक्षा व्यवस्था एवं भोजनशाला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे कुमावत समाज के नोहरा (हाथी नाड़ा) स्थित केदारेश्वर महादेव परिसर से होगा, जहां से विशाल कलश एवं शोभायात्रा रवाना होगी। भगवा ध्वज रहेंगे आकर्षण का केंद्र इस शोभायात्रा में मातृशक्ति द्वारा 2100 मंगल कलश धारण किए जाएंगे। साथ ही घोड़े, महापुरुषों की झांकियां, बाबा रामदेव, प्रभु चारभुजा नाथ, प्रभु सांवरिया सेठ की सुसज्जित प्रतिमाएं एवं लहराते भगवा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा मुखर्जी चौराहा, जेके मोड़ और कांकरोली पुराने बस स्टैंड से होती हुई द्वारकेश वाटिका पहुंचेगी, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित होगी। अपराह्न चार बजे आयोजित मुख्य सम्मेलन में मुनि संबोध कुमार मेघांश का पावन सानिध्य रहेगा। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के सुरेंद्र सिंह राव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारकाधीश मंदिर के विशेषाधिकारी देवशंकर शास्त्री करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *