सागर में कांग्रेस का धरना उपवास:इंदौर के भागीरथपुरा मामले को लेकर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे, आक्रोश जताया

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में शनिवार को सागर में कांग्रेस ने धरना उपवास किया‌। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने भागीरथपुरा की घटना को लेकर आक्रोश जताया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं‌। बहुत से लोग बीमार हुए जो अस्पताल में इलाज ले रहे हैं। घटना को लेकर सभी में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस ने सागर में धरना उपवास कर अपना आक्रोश जताया है। धरने में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, बब्बू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *