चित्तौड़गढ़ में पकड़ा 21 किलो से ज्यादा डोडाचूरा:पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर, घेरकर दबोचा; 2 गिरफ्तार

सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलो 810 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जो अवैध रूप से डोडाचूरा लेकर जा रहे थे। एसपी के निर्देश पर चला अभियान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी बृजेश सिंह के निकट सुपरविजन में सदर थाना पुलिस को सक्रिय किया गया। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता गठित पुलिस टीम शनिवार को गश्त करते हुए हाईवे रोड स्थित ओछड़ी पुलिया के नीचे पहुंची। इसी दौरान पुलिस की नजर दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी, जो अपने हाथों में बैग लिए हुए थे। जैसे ही दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखा, वे घबराकर भागने लगे। उनके इस व्यवहार से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर रोक लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ लिया। बैग की तलाशी में निकला डोडाचूरा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के पास मौजूद बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों में कुल 21 किलो 810 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही डोडाचूरा को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विजय सिंह पुत्र सुरत सिंह सैनी उम्र 40 वर्ष और सुनील कुमार पुत्र जगदीश सैनी उम्र 51 वर्ष, दोनों निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी, नशे के नेटवर्क पर नजर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए डोडाचूरा के स्रोत, इसकी सप्लाई कहां से हुई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले से नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *