पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार:गुना में जंगल में ले जाकर कहा- कपड़े उतार नहीं तो पीटूंगा; गलत काम किया

गुना जिले के बमोरी इलाके में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। गलत काम करने का आरोप उसके पिता पर ही है। बताया कि नाबालिग अपने पिता के साथ जा रही थी। तभी जंगल में पिता ने गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बमोरी इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने शहर के कैंट थाने में अपनी मां के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घटना गुरुवार की है। वह अपने पिता के साथ दोपहर करीब 2 बजे बमोरी के एक व्यक्ति से जमीन के पैसे ले जा रही थी। आरोप- बच्ची से कहा कपड़े उतार नहीं तो पीटूंगा
इसी दौरान उसके पिता ने कहा कि डांग (जंगल) से हो कर चलें, जल्दी पहुंच जाएंगे। इस पर बच्ची ने भी हामी भर दी। दोनों जंगल के रास्ते जा रहे थे, तभी बीच जंगल में पिता ने बेटी से कहा कि कपड़े उतार, नहीं तो तेरी पिटाई कर दूंगा। डर के कारण बच्ची ने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसके पिता ने उसके साथ गलत काम किया। पिता ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। इसलिए बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। काम होने के बाद दोनों अपने गांव आ गए। बच्ची की मां गुना में थी। शाम को बच्ची के फूफा उसे लेकर गुना आ गए। यहां पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचीं। कैंट थाने में बच्ची की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर बमोरी थाने भेज दिया गया। शुक्रवार को बमोरी में आरोपी पिता के खिलाफ रेप, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। बमोरी थाना प्रभारी टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि कैंट थाने में जीरो पर कायमी होकर असल कायमी के लिए मामला बमोरी थाने आया था, जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *