बरैया के बयान के विरोध में भाजपा महिला-मोर्चा का प्रदर्शन:जबलपुर के मालवीय चौक पर पुतला दहन किया; सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मालवीय चौक पर विधायक बरैया का पुतला फूंका और उनके बयान की कड़ी निंदा की। इस दौरान मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कहा कि फूल सिंह बरैया के बयान से उनकी घटिया सोच और मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार मर्यादाहीन होती जा रही है, जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। अश्वनी परांजपे ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि ऐसे व्यक्ति की कांग्रेस पार्टी में क्या जगह है और राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से इस मुद्दे पर जवाब मांगा। उन्होंने मांग की कि पार्टी इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए विधायक बरैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *