श्रीसांवलियाजी भंडार खुला, पहले राउंड में 10.25 करोड़ निकले:19 जनवरी को होगी अगली काउंटिंग, सोने-चांदी का तौल भी बाकी

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया जी मंदिर में शनिवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के मौके पर भंडार दानपेटी खोली गई। भंडार से निकली दानराशि की पहले राउंड की गणना में कुल 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। भंडार खुलने और काउंटिंग के प्रोसेस को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। वहीं, दूसरे राउंड की काउंटिंग सोमवार को की जाएगी। भंडार की गणना काम प्रशासनिक निगरानी में किया गया। इस दौरान ADM प्रशासन एवं मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रभा गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह गणना सिर्फ पहले राउंड की है। भंडार से मिले शेष दानराशि की गिनती 19 जनवरी को दूसरे राउंड में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी रविवार होने के कारण उस दिन किसी प्रकार की काउंटिंग नहीं होगी। रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए व्यवस्थाओं को देखते हुए गणना काम स्थगित रखा गया है। इसके अलावा सभी बैंक भी बंद रहते है। इससे पहले भंडार खोलने की प्रक्रिया धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूरी की गई। राजभोग आरती के बाद भंडार दानपेटी खोली गई, जिसमें मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, अन्य मंदिर मंडल के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में भंडार को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर गणना शुरू की गई। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई राशि को सावधानीपूर्वक अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया और गिनती की गई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि भंडार की नकद राशि की गणना पूरी होने के बाद, आखिरी दिन ऑनलाइन के किए से मिले दान की भी अलग से काउंटिंग की जाएगी। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन दान की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, इसलिए उसकी गणना भी उतनी ही जरूरी है। इसके साथ ही भंडार से प्राप्त सोने और चांदी के गहनों एवं आइटम्स का भी तौल किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *