जालोर जिले के सबसे बड़े ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव रविवार को होxगे। चुनाव कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अध्यक्ष पद के लिए जालोर के लाल सिंह राठौड़ और सीकर के रामकिशन रणवां आमने-सामने हैं। शनिवार को ग्रेनाइट क्षेत्र में वाहन रैली निकाल कर व्यापारियों से समर्थन मांगा गया। व्यापारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दें कि जालोर में ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव करीब 4 साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले 6 दिसंबर 2025 को सर्वसम्मति से घोषणा कर राजेन्द्र मेहता को अध्यक्ष बनाया था। लेकिन कमेटी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें 8 दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद फिर बैठक कर 18 जनवरी 2026 को फिर से चुनाव कराने का ऐलान किया गया। अभी मैदान में दो पैनल आमने-सामने हैं। जालोर के धानपुर निवासी लालसिंह राठौड़ के सामने सीकर निवासी रामकिशन सिंह रणवां है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। लालसिंह राठौड़ जालोर के स्थानीय हैं। इससे पहले 2020 में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। सर्व समाज का समर्थन भी मिला है। जिससे वे मैदान में मजबूत माने जा रहे हैं। पैनल नंबर-1 इसके सामने मैदान में लड़ रहे रामकिशन रणवां के साथ पूर्व अध्यक्ष राजू चौधरी का समर्थन है। चौधरी का कार्यकाल भी हिसाब-किताब को लेकर विवादों में रहा है। जिससे इस बार कांटे की टक्कर रह सकती है। पैनल नंबर-2 यह खबर भी पढ़े…जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव 18 को:अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह और राम किशन के बीच मुकाबला, 19 को आएगा रिजल्ट


