खजरी रोड पर शासकीय जमीन की नापजोख:वर्धमान फ्लोरेंस पार्क जाने वाले मार्ग सहित बड़े क्षेत्र में निकली सरकारी भूमि

छिंदवाड़ा में खजरी रोड स्थित शासकीय भूमि की नापजोख के लिए शनिवार को राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान राजस्व अधिकारियों के साथ नगर निगम का अमला मौजूद रहा। नापजोख की जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और शासकीय भूमि से वर्धमान फ्लोरेंस पार्क कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग सहित पूरे क्षेत्र की विधिवत माप करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में भूमि शासकीय पाई गई, वहीं वर्धमान फ्लोरेंस पार्क कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर भी शासकीय भूमि सामने आई। पूरे मामले में अब राजस्व विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करेगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि राजस्व विभाग और निगम के इंजीनियरों द्वारा की गई माप में किसी प्रकार का अंतर पाया जाता है तो उस पर आपत्ति दर्ज की जाएगी, अन्यथा शासकीय भूमि का अधिग्रहण कर नगर निगम द्वारा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि सामने की भूमि शासकीय होने के बावजूद पीछे के हिस्से में वर्धमान फ्लोरेंस पार्क कॉलोनी का निर्माण होने के कारण नियमानुसार आवाजाही के लिए मार्ग छोड़ा जाएगा, ताकि पीछे स्थित खेतों और भूखंडों तक लोगों की पहुंच बनी रह सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *