भाजपा विधायक की कंपनी पर 25 लाख का जुर्माना:हाईवे के नियमों की पालना नहीं करने पर किया जुर्माना रखरखाव करने वाली फर्म पर एक्शन

भजनलाल सरकार में एक आरटीओ इंस्पेक्टर ने शनिवार को बीजेपी विधायक राजेन्द्र सिंह भांबू की कंपनी पर 25 लाख रुपए का चालान काटा। राजेन्द्र सिंह भांबू की कंपनी हाईवे के रखरखाव और टोल-कलेक्शन का काम करती है। हाईवे पर नियम के मुताबिक, सुविधाएं नहीं देने के चलते ये चालान काटा गया है। ऐसा बहुत कम होता है कि आरटीओ किसी हाईवे पर सुविधाएं नहीं देने के कारण हाईवे का मेंटिनेंस देखने वाली फर्म का चालान काटे। अब तक इस तरह की कार्यवाही नोडल एजेंसी जैसे (NHAI, PWD, RSRDC या रिडकोर) करती हैं। जिस एजेंसी के जरिए हाईवे का निर्माण करवाया जाता है, वहीं एजेंसी रखरखाव करने वाली फर्म पर जुर्माना करती है। चालान RSB इंफ्रा प्रा.लि. कंपनी का काटा गया है, जो इस पूरे हाईवे का रखरखाव और टोल वसूली का काम करती है। सबसे पहले देखिए, 25 लाख ​​​​​​के चालान की फोटो यहां का है पूरा मामला
मामला स्टेट हाईवे 06 राजगढ़-डूंगरगढ़ (लंबाई 133KM) का है। चूरू डीटीओ नरेश कुमार के निर्देश पर आरटीओ इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह की टीम ने जब इंस्पेक्शन किया तो उन्हें इस हाईवे पर सांकेतिक बोर्ड (साइनेज), नाइट रिफ्लेक्टर, हाईवे पर बने अलग-अलग जंक्शन (चौराहों, तिराहों पर) वॉर्निंग साइन, इमरजेंसी नंबर समेत अन्य सुविधाएं नहीं दिखीं। इसके अलावा, टोल बूथ पर न तो इमरजेंसी एम्बुलेंस थी और न ही हादसा होने पर हाईवे पर ट्रेफिक खुलवाने के लिए हाइड्रा क्रेन और हाईवे पेट्रोलिंग मिली। इस पर डीटीओ चूरू की टीम ने 25 अलग-अलग पॉइंट्स पर रिपोर्ट तैयार करके हर पोइंट पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए कुल 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह ने बताया- नियमों के तहत हाईवे पर इन सुविधाओं को विकसित करना कॉन्ट्रेक्टर की जिम्मेदारी होती है, ताकि हाईवे पर आने वाले व्हीकल चालक को हर जगह की सही जानकारी मिल सके और वह दिन, रात या अन्य परिस्थिति में सुरक्षित सफर कर सके। 198ए के तहत चालान बनाया
चूरू डीटीओ नरेश कुमार ने बताया- टीम ने 198ए के तहत चालान बनाया है, जिसकी मुझे सूचना मिली है। लेकिन चालान कितनी राशि का बनाया है, इस संबंध में अभी मेरे पास चालान कॉपी नहीं आई है। टोल रोड पर सुविधाएं देना एजेंसी की जिम्मेदारी है।
d

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *