मध्यप्रदेश में पचमढ़ी के लोकभवन (राजभवन) के गेट आम आदमी के लिए खोले जाएंगे। लोकभवन 25 जनवरी से 3 दिनों के लिए जनता के भ्रमण के लिए खोला जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन को 25 से 27 जनवरी तक खोला जाएगा। नागरिकों के भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आमजनों के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आमजन को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना तथा गणतंत्र दिवस के महत्व को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि नागरिक 25 से 27 जनवरी तक लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगें। दोपहर 2 बजे से शांत 8 बजे तक खुला रहेगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लोकभवन भ्रमण सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। आम नागरिकों के लिए लोकभवन में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था गेट क्रमांक- 1 से रहेगी। ग्रीष्म कालीन राजधानी हुआ करती थी पचमढ़ी
करीब 47 साल पहले पचमढ़ी मप्र की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। 1967 की गर्मियों में राजधानी आखिरी बार पचमढ़ी में स्थानांतरित हुई। इसके बाद गोविंद नारायण सिंह ने अपने कार्यकाल में ग्रीष्मकालीन राजधानी को पचमढ़ी स्थानांतरित करने की प्रथा बंद कर दी। ग्रीष्म कालीन राजधानी होने से यहां पर राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, कलेक्टर, कमिश्नर बंगले अलग से बने है।


