लालसोट में 15 साल की नाबालिग का अपहरण:पुलिस ने किया दस्तयाब, पिता का आरोप-स्कूल जाते समय किया किडनैप

लालसोट क्षेत्र में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को कुछ ही घंटों में दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लालसोट के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। गहन छानबीन और तलाश के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। इसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार सीपा ने बताया कि अपहरण का मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग के पिता ने आरोप लगाए थे। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है और अब उसके 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *