निवाई में ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत:दो युवक गंभीर घायल, मछलियां पकडकर लौट रहे थे

निवाई में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा निवाई हाईवे पर स्थित फिल्टर प्लांट के सामने वाले कट पर हुआ। पुलिस ने बताया- शनिवार शाम निवाई निवासी तीन युवक बाइक पर माधोलाव तालाब से मछली पकड़कर लौट रहे थे। फिल्टर प्लांट के सामने वाले कट पर पहुंचते ही उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घायलों को निवाई अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को निवाई के राजकीय अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने निवाई कुंडा निवासी सिराज उर्फ कालू नीलगर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में निवाई के मालियों का मोहल्ला निवासी लोकेश खंगार और मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *