बोकारो | बालीडीह स्टेशन रोड टेंपल कॉलोनी में 24 वर्षीय राकेश कुमार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक राकेश की मां आरती देवी ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मां ने कहा है कि उसके बेटा का एक लड़की से संबंध था। उस लड़की का एक और लड़के के साथ भी संबंध था। दोनों मिलकर उसके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहे थे। घटना के वक्त भी वही लड़की मोबाइल में कॉल पर थी। उसने आत्महत्या के लिए पूजा कुमारी व लाभ कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। बताते चलें कि 14 जनवरी को स्टेशन रोड टेंपल कॉलोनी में राकेश कुमार ने अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने उक्त मामले में यूडी कांड दर्ज की है।


