मैट्रिक के 23 व इंटर के 14 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रखंडों में भी बने सेंटर

भास्कर न्यूज। लोहरदगा जिलेभर में आगामी 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी है। जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिए कुल 23 केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। वहीं इंटर के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी तक और इंटर की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। चयनित केंद्रों में छात्रों के लिए सुविधाओं पर जायजा भी शुरू कर दिया गया है। इस बार प्रखंडों में भी केंद्र बनाई गई है, जिससे प्रखंड से आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस वर्ष किस्को प्रखंड में इंटर के लिए केंद्र बढ़ाए गए है। प्रखंडों में केंद्र बनने से वहां से लोहरदगा शहरी क्षेत्र के केंद्रों तक आने में 15 से 20 किमी की दूरी तय करने से प्रखंडों के छात्र छात्राएं बच पाएंगे। हालांकि अभी जायजा के बाद मैट्रिक के केंद्र फेर बदल किया जा सकता है। परंतु इंटर के केंद्र तय कर लिए जाएंगे। परंतु इस वर्ष जिले से मैट्रिक में कुल 8119 व इंटर में कुल 4397 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस वर्ष कुडू, किस्को, भंडरा और सेन्हा में भी केंद्र बनाए जाने से संबंधित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। मैट्रिक इंटर के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एसएस उच्च विद्यालय, किस्को प्रखंड, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, किस्को प्रखंड, रा.कृत मध्य विद्यालय, किस्को में, रा.कृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह, कुडू, रा.कृत मध्य विद्यालय, टाकू, कुडू, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कुडू, बुनियादी विद्यालय, कुडू में, लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू हाई स्कूल, भंडरा, गवर्मेंट अपग्रेड हाई स्कूल बीटीपी भंडरा, पल्स टू नंदलाल हाई स्कूल सेन्हा, गर्ल्स मिडिल स्कूल सेन्हा, एमएलए. इंटर कॉलेज, लोहरदगा, एसएएसभीएम. उच्च विद्यालय, लोहरदगा, रा. बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा, रा. कृत +2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा, उर्सुलाईन कान्वेन्ट बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा, लुथरन उच्च विद्यालय, लोहरदगा शामिल होंगे। इसमें मैट्रिक के कुछ केंद्र बढ़ाए घटाए भी जा सकते है। इंटर में आर्ट्स के 3507, साइंस में 598 और कॉमर्स के 292 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। जो गत वर्ष की अपेक्षा मैट्रिक में 1161 छात्र बढ़े है। वहीं इंटर में 657 छात्र कम हुए हैं। उपायुक्त द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी जारी किया जा चुका हैं। 3 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए विभिन्न केंद्रों में पानी, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *